{"_id":"6400f69d686c7f58d20f6f14","slug":"hearing-on-anticipatory-bail-plea-of-shuates-chancellor-adjourned-fatehpur-news-c-12-1-106219-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शुआट्स कुलाधिपति की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शुआट्स कुलाधिपति की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली
Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण के मामले में शुआट्स के कुलाधिपति जेटी आलिवर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई छह मार्च को सुनिश्चित की गई है। इसके पहले अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है। वहीं, एसआईटी मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया के सामूहिक धर्मांतरण के मुकदमे में प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स के चांसलर जेटी आलिवर, वाइस चांसलर डा. आर बी लाल, डायरेक्टर विनोद बी लाल समेत 35 आरोपी विवेचना दौरान प्रकाश में आए हैं। आरोपियों में वाइस चांसलर समेत अन्य की जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
प्रकरण में जिला कोर्ट में गुरुवार को चांसलर की जेटी आलिवर याचिका पर सुनवाई होनी थी। चांसलर पक्ष के अधिवक्ता किसी वजह से कोर्ट नहीं पहुंच सके। कोर्ट ने मामले की छह मार्च सुनवाई को सुनवाई करेगी। उधर, हाईकोर्ट इलाहाबाद में धर्मांतरण के चार मुकदमों के खिलाफ भी फैसला सुरक्षित है। वह फैसला भी जल्द आ सकता है।
विज्ञापन
बता दें सदर कोतवाली 20 से 25 दिसंबर के बीच शुआट्स के पूर्व छात्र सर्वेंद्र विक्रम सिंह और हरिहरगंज संजय, वीरेंद्र, मलवां के सत्यवान की ओर से धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें भी शुआट्स के वीसी आर बी लाल समेत कई आरोपी हैं। वीसी की ओर से चारों मुकदमों को खारिज किए जाने और अग्रिम जमानत की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल है। हाईकोर्ट की अब एक खंडपीठ चारों मामलों की एक साथ सुनवाई कर रही है। चारों में फैसला सुरक्षित है।