फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hearing in Akhri case now on the 13th; complainant expresses inability to record statement.

Fatehpur News: अखरीकांड में अब 13 को सुनवाई, वादिनी ने बयान देने में जताई असमर्थता

Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Akhri case now on the 13th; complainant expresses inability to record statement.
फतेहपुर। बहुचर्चित अखरीकांड में अब अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। वादिनी की तबीयत खराब होने के कारण अदालत में बयान देने में असमर्थता जताते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया है। मामले में वादिनी की गवाही और जिरह की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

अखरी गांव में पांच अगस्त 2025 को किसान नेता विनोद सिंह, उनके भाई अनूप सिंह और अनूप के बेटे अभय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू, उनके बेटे पीयूष सिंह, भूपेंद्र सज्जन, विवेक और विपुल के खिलाफ हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट-चार में चल रही है।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने वादिनी से घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जिरह की थी। जिरह पूरी नहीं होने पर अदालत ने आगे की कार्रवाई के लिए अगली तारीख तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वादिनी की तबीयत बिगड़ने के कारण बयान न दे पाने का प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया है। अदालत इस पर सुनवाई के साथ मामले में आगे की प्रक्रिया तय करेगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। इसकी सुनवाई अलग अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed