{"_id":"631f7f0ac5540f422664b023","slug":"health-fatehpur-news-knp7176945148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नर्सिंग होम में रविवार को प्रसूता ने मृत बच्चा जना। परिजनों ने सोमवार सुबह इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कागार निवासी रिंकू की पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे आशा कार्यकर्ता लेकर गोपालगंज पीएचसी पहुंची। पति ने बताया कि हालत गंभीर देखकर पीएचसी से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। आशा कार्यकर्ता बहू को जिला महिला अस्पताल लेकर आई। देखरेख के आभाव में कुछ लोगों ने नर्सिंग होम में पत्नी को लेकर जाने की सलाह दी। वह पत्नी को तांबेश्वर रोड स्थित नर्सिंग होम ले गया। वहां मृत बच्चा पैदा हुआ। महिला के परिजन सोमवार सुबह नर्सिंग होम पहुंचे। कुछ देर हंगामा किया। संचालक ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीएचसी गोपालगंज के डॉ. अरुण द्विवेदी ने बताया कि बच्चे का सिर बड़ा था। आपरेशन से ही सुरक्षित प्रसव हो सकता था। उन्हें आपरेशन की बजाए नार्मल डिलीवरी का पता लगा है, तभी नवजात की मौत हुई है।
हर हफ्ते पीएचसी स्तर पर मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाते हैं। वह नर्सिंग होम किसी मरीज को लेकर नहीं जाए। नर्सिंग होम की जांच की जाएगी।
- डॉ. इश्तियाक, एसीएमओ
आपरेशन की सुविधा अस्पताल में मुफ्त है। गोपालगंज पीएचसी के डॉक्टर से बातचीत करेंगी। भर्ती कागजों की जांच के बाद ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. रेखारानी-सीएमएस, जिला महिला अस्पताल