फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

10 जनवरी को 57 अस्पतालों में लगेगा आरोग्यजन मेला

Thu, 07 Jan 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
फतेहपुर। जिले के 57 सरकारी अस्पतालों में 10 जनवरी को आरोग्यजन मेला लगेगा। कोरोना के चलते मार्च महीने से स्वास्थ्य विभाग इसका आयोजन नहीं कर पा रहा था। शासन से हरी झंडी मिलते ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरोग्यजन मेला में दवा और जांच के साथ नसबंदी पंजीयन समेत आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 20 नवीन पीएचसी, 16 अतिरिक्त पीएचसी, 11 पीएचसी और 10 सीएचसी का संचालन हो रहा है। यहीं पर 10 जनवरी रविवार को आरोग्यजन मेला लगाया जाएगा। मेले में कोई भी व्यक्ति शारीरिक तकलीफ का निराकरण करा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को मेले में 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। दवाओं की उपलब्धता को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों को ड्रग वेयर हाउस से फोन किया जा रहा है ताकि समय रहते आरोग्यजन मेला के स्टॉक को पहुंचाया जा सके। बुधवार को हथगाम सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नदीम समेत कई स्वास्थ्य कर्मी ड्रग वेयर हाउस में दवाओं की बाबत पहुंचे। चीफ फार्मासिस्ट दवाओं की लिस्ट लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी करते दिखे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि आरोग्यजन मेले में कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। मेले में तभी प्रवेश मिलेगा, जब चेहरा मास्क या रुमाल अथवा गमछा से ढका होगा। मरीज और साथ आने वाले तीमारदारों के लिए सैनिटाइज करने की व्यवस्था होगी। कोविड डेस्क पर पल्स आक्सीमीटर से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग का प्रबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 10.50 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। इसके सापेक्ष अभी आयुष्मान भारत योजना की रफ्तार काफी सुस्त है। नोडल अफसर डॉ.संजय कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में करीब डेढ़ हजार गोल्डन कार्ड रोजाना बनाए जा रहे हैं। इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे जिले के 57 अस्पताल गोल्डन कार्ड बनाने का मुफीद जरिया बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed