{"_id":"5e6d2b1b8ebc3ea7ee4a74f9","slug":"health-fatehpur-news-knp5503655200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ब्लड प्रेशर और शुगर भी जांचेंगी आशा बहु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ब्लड प्रेशर और शुगर भी जांचेंगी आशा बहु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगरीय क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का गैर संचारी रोग प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। तीन दिनी प्रशिक्षण में आशा बहुओं को ब्लडप्रेशर से लेकर शुगर तक जांचने का हुनर सिखाया गया। बताया गया कि इस वक्त होने वाली मौतों में साठ फीसदी गैर संचारी रोग की वजह से हो रही हैं। ऐसे में आप का दायित्व बढ़ जाता है कि इसे बेहतर तरीके से अंजाम देकर मौत के ग्राफ को कम करने में अपना सहयोग दें।
तुराबली पुरवा स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में 12 मार्च से नगरीय क्षेत्र की 30 आशा को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण हासिल करने वालीं आशाओं को एनजीओ की तरफ से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप बीमारी की रोकथाम को 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की जांच कराने का फैसला लिया है। यह काम आप सभी को भी करना है। आशा, एक हजार की आबादी में 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सूची बनाएंगी। इन सभी लोगों के सीबैक कम्युनिटी बेस्ड एसेसमेंट चेक लिस्ट फार्म में नाम भरे जाएंगे। इसी आधार पर जिन्हें अधिक नंबर मिलेंगे। उनकी जांच पहले की जाएगी। हालांकि यह बताना जरूरी है कि जांच और स्क्रीनिंग सभी की करनी होगी। बताया कि गैर संचारी रोग, जिन्हें लंबे समय तक चलने वाले रोग भी कहा जाता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को नहीं लगता है। गैर संचारी रोग में मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर , श्वासन रोग आते हैं। प्रशिक्षक सुधा तिवारी ने बताया इस समय जितनी मृत्यु होती हैं उसका 60 प्रतिशत से अधिक, गैर संचारी रोगों के कारण हो रहीं हैं। यह प्रशिक्षण मनोज कुमार मिश्रा और सुधा तिवारी भी शामिल रहीं।