फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

करोना वायरस से निपटने को स्वास्थ्य महकमे ने कसी कमर

Fri, 06 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
health
फतेहपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फतेहपुर महोत्सव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देशों के बाद डीएम ने महोत्सव को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जनपद में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक शहर के आईटीआई मैदान में फतेहपुर महोत्सव का आयोजन किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत किसी एक स्थान पर भारी संख्या में एकत्रित होना हानिकारक साबित हो सकता है। जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित फतेहपुर महोत्सव अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। उन्होंने कहा करोना संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। ऐसे में जनपदवासियों और सभी संगठनों से अपील है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन न करें, जिनमें वृहद स्तर पर आमजन को एकत्र होना है। उन्होंने स्वास्थ्य के मद्देनजर कहा कि सभी लोग अपने हाथ धोते रहें और लोगों से हाथ मिलने और वार्तालाप के दौरान स्पर्श से बचें। करोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने विशेषज्ञ डाक्टरों की नौ सदस्यीय टीम गठित कर दी है। साथ ही जिला अस्पताल में टॉमा सेंटर के ऊपरी तल पर अतिरिक्त वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम में महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला को नोडल बनाया है। डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि कोरोना वार्ड में दस बेडों का इंतजाम किया गया है। जिसमें से पांच बेडों में वेंटीलेटर है। वायरस से संक्रमित रोगियों के सैंपल लेने के लिए पचास यूनिट वीटीएम (वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया) किट की उपलब्धता है। विशेष प्रकार के 140 एन 95 मास्क की उपलब्धता है। इसके अलावा ईरान, थाइलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग, अमेरिका, नेपाल, सिंगापुर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं वायरस के लक्षण :-
- बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत आ रही है और कोरोना प्रभावित क्षेत्रो से यात्रा करके आए हुए हैं तो आपको करोना हो सकता है। ऐसे में जिला अस्पताल में बने करोना वार्ड में पहुंचकर चेकअप कराने की आवश्यकता है।
सात लोगों का हो चुका परीक्षण
फतेहपुर। कोरोना वायरस की संदिग्धता के आधार पर अब तक सात लोगों का परीक्षण कराया जा चुका है। जिसमें से चार लोग शहर के एक मलवां और एक खागा के हैं। एक अन्य मरीज के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। इन सातों का परीक्षण कराने के साथ इन्हें एन 95 मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं। डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि इनमें से किसी की भी जांच में करोना पाजिटिव की पुष्टि नहीं हुई है।
इन लोगों को टीम में किया गया शामिल
फतेहपुर। करोना से निपटने के लिए सीएमओ ने डॉ. अब्दुल्ला के साथ, डॉ. एन.के.सक्सेना, डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. आफाक अहमद, पशु चिकित्सक, एक सीनियर लैब टेक्नीशियन और तीन फार्माशिष्ट शामिल किए गए हैं। इनके अतिरिक्त जिला अस्पताल के बारह कर्मचारियों को करोना वार्ड की सेवाओं के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।
बचाव के तरीके :-
मेला, मॉल, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जाने से बचें। नाक, कान, आंख और मुंह को बार-बार न छूएं। दूसरों की चीजों का प्रयोग न करें। हाथ धुलते रहें और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। बाहर जांच कराने की अपेक्षा जिला अस्पताल जाएं। गला खराब होने पर गुनगुने पानी का प्रयोग करें। हाथ न मिलाएं और किसी को भी स्पर्श करने से बचें।

वर्जन
करोना वायरस एक तरह का संक्रमण है। इसलिए इसके वार्ड को भी भीड़भाड़ वाले स्थान से दूर रखा गया है। वार्ड को जिला अस्पताल के आम वार्डों से अलग रखते हुए ट्रॉमा के ऊपरी तले में बनाया गया है। यहां तैनात रहने वाले कर्मचारियों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। - डॉ. अब्दुल्ला, महामारी विज्ञानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed