{"_id":"5e56ca128ebc3ebf480116d1","slug":"health-fatehpur-news-knp5471530169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। नर्सिंगहोम में भर्ती युवक की मौत पर परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ओर ग्रामीणों ने रसूलाबाद नाका के पास शव रखकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के महाटेनी गांव निवासी महिपाल लोधी के पुत्र महेंद्र लोधी(22) की तबियत हफ्तेभर से खराब थी। कस्बे के नर्सिंगहोम में भर्ती था। मुंह में छाले निकल आने पर नर्सिंग होम में युवक को इंजेक्शन लगाया गया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया। बिलंदा के समीप रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को उग्र देख नर्सिंगहोम संचालक भाग गया। सूचना पर मां श्रीमती देवी,पत्नी सीमा देवी व भाई भूपेंद्र रोक रोकर बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना रहा कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नही मिली है। महेंद्र लोधी की शादी लगभग एक साल पहले खागा कोतवाली के छिमीपुरइन निवासी सीमा देवी से हुआ था। परिजनों ने बताया कि सीमा तीन माह की गर्भवती है।