फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He killed his wife with five axe blows in five seconds.

Fatehpur News: हत्या एक))पांच सेकंड में कुल्हाड़ी से पांच हमले कर पत्नी को मार डाला

Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
He killed his wife with five axe blows in five seconds.
फोटो-49-रोती बिलखती बेटियां। संवाद
खखरेरू (फतेहपुर)। पड़ोसी के घर खाना खाने के विवाद में पत्नी की बुधवार दोपहर पति ने पांच सेकंड में कुल्हाड़ी से पांच प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद पति भाग निकला। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर एएसपी, सीओ व फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची है। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर थोन मजरे सड़वापर गांव निवासी रामचरण पाल कृषि और मजदूरी करता है। बेटी अनीता ने बताया कि मां लल्ली (55) और पिता के बीच दो दिन से घरेलू विवाद चल रहा था। पिता नशा करता है और सनकी भी है।
विज्ञापन

पिता दो दिन से घर में खाना नहीं खा रहे थे। घर से गांव के बाहर 200 मीटर दूर कोठरी बनी है। यहां बकरी पालन परिवार करता है। वह दोपहर करीब एक बजे मां और छोटी बहन कौशल्या के साथ पशुबाड़ा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के लिए मां खाना भी साथ लाई थी। मां ने पिता से खाने के लिए पूछा। पिता के इन्कार करने पर विवाद होने लगा। मां को पता लगा कि पिता पड़ोसी के घर से खाना खा चुका है। इस पर दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे।
वह कुछ दूरी पर पेड़ से बहन के साथ बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रही थी। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा। इसी बीच पिता ने कुल्हाड़ी से मां पर कई ताबड़तोड़ वार किए। वह शोर मचाकर पिता की ओर दौड़ी।

पिता कुल्हाड़ी फेंककर भाग निकला। चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। मौके पर ही मां की मौत हो चुकी थी। सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटी अनीता की तहरीर पर रामचरण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में थाने की तीन टीमें लगी हैं।

फोटो-49-रोती बिलखती बेटियां। संवाद

फोटो-49-रोती बिलखती बेटियां। संवाद

फोटो-49-रोती बिलखती बेटियां। संवाद

फोटो-49-रोती बिलखती बेटियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed