फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He hanged himself after 10 months of marriage

शादी के 10 माह बाद ही फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
He hanged himself after 10 months of marriage
थरियांव के करनपुर गांव में मधू देवी के दरवाजे पर गमगीन बैठी महिलाएं - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। करनपुर गांव में दस महीने पहले ब्याह कर आई महिला का सोमवार की दोपहर फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। शव रस्सी के सहारे झूलता मिला। जिस वक्त घटना हुई, महिला घर में अकेली थी। ससुराल के लोग खेत गए थे और पति खाद के लिए थरियांव आया था। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पड़ोसी के मकान से घर में दाखिल हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थानाक्षेत्र के रामपुर थरियांव के करनपुर गांव के वरुण कुमार उर्फ राजू लोधी खेती किसानी करते हैं। वरुण का विवाह इसी साल 26 फरवरी को मलवां थानाक्षेत्र के बुुधइयापुर निवासी मधु देवी (19) से हुआ था। सोमवार को खेत में खाद की जरूरत थी। वरुण नाश्ता करके सुबह 10 बजे के करीब घर से निकल गया था। परिवार के अन्य लोग भी खेत चले गए। घर में मधु अकेली थी। पति खाद लेकर लौटा तो बुलाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर झांका तो पत्नी का शव कोठरी में रस्सी के सहारे झूल रहा था, यह देखकर वरुण चीख पड़ा। मामले की जानकारी पर मृतका के ससुर राजेंद्र सिंह, सास रामादेवी, देवर जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए। पड़ोसी के मकान से पुलिस घर मे दाखिल हुई और मेन दरवाजा खोला।
विज्ञापन

थरियांव थानेदार उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि मायके पक्ष की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। खुदकुशी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की दलील के आधार पर लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed