फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   haswa block highteck hua

जिले में हसवा ब्लाक हुआ %हाइटेक%

Mon, 09 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
haswa block highteck hua
हसवा। जनपद में हसवा ब्लाक ने डिजिटल इंडिया की ओर कदम बढ़ाया है। अब ब्लाक का सारा डेटा एक क्लिक पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा। ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी ने ब्लाक का साफ्टवेयर डिजाइन कराया है। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कंप्यूटर माउस दबाकर साफ्टवेयर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विकास खंड मे 58 ग्राम सभाएं है। किस गांव में कितना मद खर्च हुआ , गांव के लिए बनी कार्ययोजना संबंधी अनेक जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई भी आम आदमी इसे देख सकेगा। ग्राम पंचायत के साथ साथ इसमे क्षेत्र पंचायत का वार्षिक कार्ययोजना व कराए गए कामों का उल्लेख है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की ओर से कराए समस्त काम उनकी स्क्रीन पर होगा। इसके लांचिग से गांवों में हुए कामों में पारदर्शिता भी होगी। अभी तक लोगों को काम की जानकारी नही हो पाती थी। ऐसे में कुछ लोग कराए गए काम में हेराफेरी कर लेते थे। इसमें चौदहवें वित्त, राज वित्त व क्षेत्र पंचायत की निधि का पूरा विवरण होगा। इसमें जो भी सरकारी योजनाएं है चाहे वह राज्य या केंद्र की है उनकी भी जानकारी रहेगी। ब्लाक कर्मचारी का कार्यक्षेत्र व मोबाइल नंबर भी इसमें मिल सकेगा। किसी को शिकायत और सुझाव भी इसमें दर्ज किया जा सकेगा। जिसका निस्तारण कराया जायेगा। इसके लिए डब्लू डब्लू डाट हसवा ब्लाक डिजिटल डाट काम पर लागिन करना होगा। हसवा महोत्सव शुरू होने के पहले केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कंप्यूटर के माउस पर क्लिक कर इसका उद्धाटन किया। ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी ने कहा कि साफ्टवेयर डिजाइन करने में क ई महीने लगे है। जिले में हसवा ब्लाक पहला ब्लाक है जहां पर ये सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed