फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Har Har Mahadev devotees with the Jalabhishek

हर हर महादेव के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 18 Aug 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 18 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev devotees with the Jalabhishek

सावन के तीसरे सोमवार में हर तरफ हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारे गूंजे। शिवालयों में भक्तों का उमड़ा सैलाब पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहा। भोर पहर से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न किया। ओम घाट भिटौरा से गंगाजल लेकर कांवरिए नाचते गाते तांबेश्वर मंदिर पहुंचे और शिवजी का जलाभिषेक किया। जगह जगह रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप किया गया।

विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाल लिए भक्त शिवालयों की ओर जाते हुए नजर आए। सावन के तीसरे सोमवार में ओम नम: शिवाय और बोल बम के जयकारों के बीच भूत भावन भोले शंकर की आराधना की गई। भक्तों ने शिवलिंग में ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए जलाभिषेक किया। शिवलिंग में अक्षत (चावल), मंदार पुष्प, धतूर, दूध, दही, घृत, शहद, चंदन का लेप किया इसके बाद बेल पत्र प्रभु को अर्पित कर मनोवांछित फल की कामना की। तांबेश्वर मंदिर पूजा करने आई सिविल लाइन की दीपाली मिश्रा कहती हैं कि वह प्रत्येक सोमवार को आकर शिवजी की आराधना करती हैं। मुराइनटोला निवासी आरती अवस्थी, देवीगंज की रहने वाली प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान भोले शंकर की पूजा करने से मन को शांती करते हैं। सावन के सोमवार में भोले बाबा की कृपा बरसती है।
विज्ञापन


इनसेट ---

भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी
भृगुधाम भिटौरा स्थित ओम घाट में भक्तों ने पहुंचकर हर हर महादेव और गंगा मइया के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया इसके बाद शिवलिंग में जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे और गंगा नदी डुबकी लगाई। दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रही। इस दौरान समाज सेवियों ने पहुंचकर गंगा घाट में साफ सफाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट --
रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का हुआ जाप
सावन के महीने में अलग अलग स्थानों पर रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप कराया गया। आचार्यों ने विधि विधान से आयोजन कराए और भक्तों ने मनोवांछित फल की कामना की। तांबेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार में मेले का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी और आचार्य पंडित केके पांडेय ने बताया कि श्रवण मास में रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का आयोजन बेहद पुण्यकारी है। भक्तों को ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed