{"_id":"601840188ebc3e2c5153e2b3","slug":"hangaama-fathepur-news-se-reached-inpection-employess-fatehpur-news-knp609328081","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई के निरीक्षण में कर्मचारियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई के निरीक्षण में कर्मचारियों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता सिंचाई खंड कानपुर से वार्ता करते विभगीय कमर्चारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता (एसई) सिंचाई ने सोमवार को सिंचाई विभाग का निरीक्षण किया। नहर कालोनी में एसई के पहुंचते ही कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
टूटी बाउंड्री, जर्जर आवास और नहर कालोनी परिसर की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
अधीक्षण अभियंता राजेश मिश्र दोपहर को नहर कालोनी के डाक बंगला पहुंचे। पहले से मौजूद कर्मचारियों ने डाक बंगला परिसर में नारे लगाने शुरू कर दिए।
तब एसई ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके साथ नहर कालोनी परिसर का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के जर्जर भवन देखे।
कालोनी में शहरी क्षेत्र की आबादी से आने वाले पानी को देखा और बंद कराने के आश्वासन दिया। नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि नहर कालोनी की बाउंड्री कराई जाए।
कालोनी के दोनों गेट सही कराकर गार्ड की तैनाती कराई जाए और कार्यालय व कालोनियों के लिए रोड का निर्माण कराएं। कार्यालयों मेें महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय बनाए जाएं।
विज्ञापन
इसके बाद सिंचाई खंड कार्यालय में दस्तावेज देखे। हाजिरी रजिस्टर, आडिट रजिस्टर और सिल्ट सफाई के बाद एमवी वाले दस्तावेज देखे।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, जेपी वर्मा, एई अनिल कुमार वर्मा, शिवम, अनुपम अवस्थी, शिवप्रताप सिंह, रामकिशोर, अहमद रजा, प्रवेश कुमार, दिवाकर यादव, रोहिताश, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।