फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hadsa

शवों की निगरानी को अफसरों ने डाला डेरा

Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
hadsa
स्टीमर से यमुना नदी में शव खोजती टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। मरका नाव हादसे में इस पार शवों के उतराने की संभावना के चलते नदी किनारे टेंट लगाया गया है। जहां 24 घंटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

यहां 11 अगस्त को नाव पलटने में करीब 17 लोग लापता हुए थे। जिसके बाद 12 शव बरामद हुए हैं। पांच अभी भी लापता हैं। जिसमें असोथर क्षेत्र का राजू भी शामिल है।
विज्ञापन

एसडीएम एनपी मौर्या, तहसीलदार रविशंकर, नायब तहसीलदार विकास पांडेय और पुलिस की टीम रविवार सुबह से टेंट पर मौजूद दिखे। कुछ देर बाद एसडीएम मौके से सरकंडी यमुना घाट किनारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि रामनगर कौंहन के पास करीब तीन किलोमीटर में तीन छोटी नाव, एक स्टीमर सेतु निगम का खोजबीन में लगा है। सरकंडी में यमुना नदी के आसपास करीब तीन किलोमीटर में दो नाव और सात गोताखोर लगाए गए हैं।
असोथर के सांवल का डेरा निवासी रामप्रसाद के शव का अंतिम संस्कार बांदा के भूरागढ़ में रविवार को हुआ। अंतिम संस्कार के बाद परिजन शाम को घर लौटे।
वहीं दिवंगत शिवकुमार उर्फ जयचंद्र निवासी मैकुआडेरा सरकंडी और झुल्लु निवासी भुसवाडेरा सरकंडी का शव गांव पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने खेत में अग्निदाह किया। वहीं शाम को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दोनों परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंची।
असोथर के लक्ष्मणकुटी सरकंडी के रहने वाले राजू का शव चौथे दिन भी नहीं मिल सका है। उसका भाई पवन परिजनों के साथ किशनपुर के नरौली घाट पहुंचे। घाट के आसपास नाविकों की मदद से भाई के शव की खोजबीन करते रहे।
फतेहपुर। हादसे के कई घंटे बाद मिले शवों को आकृति बिगड़ चुकी थी। ठीक से शवों की पहचान नहीं सकी। कई बार लोग एक दूसरे की शवों की पहचान कर चुके हैं। इसी वजह से बरामद छह शवों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं।
असोथर के जरौली के मजरे सांवल का डेरा निवासी प्रेमचंद्र ने अपने मामा रामकरण के शव की पहचान पिता राम प्रसाद के रूप में की थी। करीबी रिश्तेदार होने के बाद भी वह शव की पहचान में भ्रमित हो गया। यही हालात दूसरे शवों में भी रहे।
इस वजह से शवों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल लिया गया है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बाद में कोई किसी शव के लिए दावा करेगा तो डीएनए जांच कराई जाएगी। बांदा की माया देवी के शव की पहचान स्पष्ट है। उसे छोड़कर बाकी शवों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं।

नाव डूबने का एख वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें नाव अचानक पलटती है। नाव पलटते ही कुछ तैरने वाले मरका घाट की ओर जाते दिखे हैं। बाकी लोगों को बचाने के लिए कुछ लोग डंडे लेकर नदी में दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed