{"_id":"62e581e76c67cd3f5617b0b0","slug":"hadsa-fatehpur-news-knp7103673133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला सप्ताहभर बाद कुएं में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला सप्ताहभर बाद कुएं में मिली
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी महिला को निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली (फतेहपुर) । सप्ताह भर से लापता नवविवाहिता शनिवार को सूखे कुएं में बेहोशी की हालत में मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा निवासी दयाशंकर ने अपनी बेटी निधि (22) की शादी आलमपुर सिकंदरा कानपुर देहात निवासी अवधेश से की थी। वह बीती 22 जुलाई को ससुराल से बेटी को विदा कराकर लाए थे। इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को सुबह ही बेटी निधि घर से लापता हो गई थी।
परिजनों ने खोजबीन की , लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह 6 बजे अमौली चौराहा स्थित सूखे मुंडेर कुएं में निधि को देख शोर-शराबा हुआ।
पुलिस और दमकल की गाड़ी की मदद से चार घंटे बाद किसी तरह बेहोश हालत में निधि को बाहर निकाला गया। उसे अमौली सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली।