{"_id":"60aaa3b98ebc3e139f53220c","slug":"guideline-chalan-traders-covid-19-fatehpur-news-knp630045711","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू उलंघन में 10 दुकानदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू उलंघन में 10 दुकानदारों पर कार्रवाई
विज्ञापन
बिंदकी। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बिना मास्क घूमने वाले दो लोगों पर जुर्माना लगाया और छह वाहनों का चालान किया।
कोरोना कर्फ्यू को सरकार ने 31 मई तक बढ़ा दिया है। दुकानों के खुलने की गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है। बाजार बंदी के बाद भी दुकानें खुल रही हैं। रविवार को बाजार में दुकानें खुली होने और भीड़ की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने एसआई महेंद्र कुमार सिंह के साथ टीम कार्रवाई के लिए बाजार में भेजी। पुलिस ने दस दुकानदारों पर कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
बिना मास्क के बाजार में घूम रहे दो युवकों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। छह बाइक सवारों का चालान किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अब कार्रवाई और तेज की जाएगी।