फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GST raids on information about multiple use of e-way bill

Fatehpur News: ई वे बिल के कई बार उपयोग की सूचना पर जीएसटी ने मारा छापा

Wed, 09 Oct 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
GST raids on information about multiple use of e-way bill
औंग। थाना क्षेत्र के हाईवे में गोधरौली गांव स्थित पैनम फैक्टरी में सोमवार को एसजीएसटी टीम ने छापेमारी की। दोपहर पहुंची जीएसटी टीम रात तक छानबीन करती रही। फैक्टरी के साथ अगल-बगल की दुकानों को भी खंगाला गया है। टीम को सूचना मिली थी कि जनरेट-ई वे बिल दुकानों में रहते हैं। इसे कई बार पाइप, सरिया समेत अन्य सामान ले जाने में प्रयोग किया जाता है। रास्ते में बिल चेक न होने पर उसका दोबारा उपयोग किया जाता है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम को जनरेट-ई वे बिल एक दुकान से मिले हैं। फैक्टरी के एक कर्मचारी ने बताया कि टीम ने आते ही सभी कर्मचारियों के मोबाइल जमा कर लिए थे। दोनों गेटों पर अंदर बाहर जाने पर रोक लगा दी। सिक्योरिटी गार्ड को भी अंदर कर लिया गया था। कर्मचारी परिजनों से बात नहीं कर सके। समय से घर न पहुंचने पर उनके परिजन चिंतित रहे। रात 10 बजे के बाद फोन मिलने पर कर्मचारियों ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed