{"_id":"40656ade059f39009745664c077eb505","slug":"gram-head-of-the-163-seats-in-1985-claimant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की163 सीटों पर 1985 दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की163 सीटों पर 1985 दावेदार
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। तेलियानी, असोथर व बहुआ ब्लाक की कुल 163 ग्राम पंचायत और उनके 2075 वार्डो के लिए होने वाले इस चुनाव में आधी आबादी की सहभागिता से जागरूकता की झलक मिली।
विज्ञापन
असोथर ब्लाक में नामांकन कराने वालों की भीड़ ज्यादा होने से यहां पर्चा दाखिल करने का काम देर शाम तक चला। आखिरी दिन प्रधान पद के 849 पर्चे दाखिल हुए। जबकि सदस्य पद के लिए 1719 ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
इस चरण में शामिल तेलियानी ब्लाक में 57 ग्राम पंचायत व 721 वार्ड हैं। जबकि बहुआ ब्लाक में 59 ग्राम पंचायत व 747 वार्ड तथा असोथर ब्लाक में 47 ग्राम पंचायत व 607 वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
इस चरण के लिए गुरुवार व शनिवार को नामांकन प्रक्रिया चली। पहले दिन तेलियानी ब्लाक से 389 ने प्रधानी व 308 ने सदस्य बनने को नामांकन भरा था। असोथर ब्लाक से 322 ने प्रधानी व 171 ने मेम्बर बनने को पर्चा दाखिल किया। बहुआ ब्लाक से 435 ने प्रधान व 268 दावेदारों ने ग्राम सभा सदस्य के लिए पर्चा भरा था।
शनिवार को हुए नामांकन में तेलियानी ब्लाक से प्रधान पद के लिए 255 व सदस्य पद के लिए 656 ने पर्चा भरा। बहुआ ब्लाक से प्रधान पद के लिए 325 व सदस्य पद पर 584 पर्चे दाखिल हुए। जबकि असोथर ब्लाक में प्रधान बनने के लिए आखिरी दिन 269 लोग सामने आए।
वहीं सदस्य पद के लिए 479 ने नामांकन कराया। इस प्रकार से अब इस चरण मेें प्रधान पद पर 1985 व सदस्य पद के लिए 1987 प्रत्याशी मैदान में हैं।