फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grabbed Rs 1.45 lakh on the pretext of job in Dubai

Fatehpur News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये हड़पे

Thu, 25 Jul 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 1.45 lakh on the pretext of job in Dubai
पतेहपुर। नौकरी का झांसा देकर युवक को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। फर्जीवाड़े का अहसास विदेश पहुंचने के बाद हुआ। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना के गांव रमवां पंथुवा निवासी संदीप ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करना चाहता था। गांव के विनोद ने पंजाब प्रांत के अमृतसर गांव फतेहगढ़ रसूलपुर निवासी एजेंट सुखवीर के माध्यम से वीजा बनवाकर विदेश भेजने की बात कही। विनोद ने एजेंट को गांव भी बुलवा लिया। सात अक्तूबर 2022 को सुखवीर के खाते में 24,500 और 25,000 रुपये दो बार में भेजे गए। इसके पहले वह एप के माध्यम से दो बार 20-20 हजार और एक बार 10,000 रुपये एजेंट सुखबीर के पास भेजा चुका था।
विज्ञापन

विनोद और सुखबीर सिंह के कहने पर नौ मई 2023 को वह अमृतसर पहुंचा। वहां टिकट व टूरिस्ट वीजा देकर दुबई की फ्लाइट में बैठा दिया। उसे दुबई में कोई काम नहीं मिला। सुखवीर से फोन पर काम न मिलने की बात बताई, तो उसने गाली-गलौज किया। संदीप ने बताया कि मिन्नतों के बाद उसे वतन वापस बुलाया। लेकिन 1,45,500 रुपये नहीं लौटाए। शिकायत पर पुलिस के एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राधानगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed