फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grabbed 25 lakhs from the transporter by cheating the land

Fatehpur News: जमीन की धोखाधड़ी कर ट्रांसपोर्टर से 25 लाख हड़पे

Sun, 25 Jun 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Grabbed 25 lakhs from the transporter by cheating the land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बेचने के बाद दोबारा धोखाधड़ी कर जमीन का अपने हक में बैनामा कराकर ट्रांसपोर्टर से 25 लाख की धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने दंपती समेत आठ के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
भदोही जिला के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर सरपतहा निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह मुंबई में ट्रांसपोर्टर संचालक है। मुंबई में उनकी खागा कोतवाली क्षेत्र के अंजना भैरवा निवासी मुन्ना मिश्रा से मित्रता हुई थी। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि मुन्ना ने गांव में सस्ती जमीन बिकने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मुन्ना मिश्रा 2018 में अपने भाई बुद्ध विलास, मनमोहन, साध्यम व परिवार के मोनू, शीतला सहाय को लेकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

जमीन का 57 हजार रुपये भाइयों को बयाना दिलाया। खागा रजिस्ट्रार कार्यालय में नौ मई 2018 को उसने बैनामा कराया। उसी समय 15 लाख रुपये ड्राफ्ट से दिए। बैनामे के कुछ दिन बाद मुन्ना मिश्रा ने बोला कि उनकी अंजना भैरवां की जमीन के पास सरकारी गौशाला खुलनी है। गौशाला में हरे चारे की आपूर्ति समिति से ली जाएगी। उनकी जमीन पर कृषि योग्य नहीं है। करीब 10 लाख जमीन को कृषि योग्न बनाने में लग जाएगें। इसके बाद अच्छी कमाई होगी। जमीन समिति के नाम पर करनी होगी। उसने अलग-अलग समय पर 10 लाख रुपये मुन्ना मिश्रा को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम प्रगति पर होने की बात कहकर मुन्ना उसे प्लाट की फोटो मोबाइल पर भेजता रहा। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया। समिति के नाम जमीन कराने के लिए मुन्ना मिश्रा 25 जनवरी 2019 को उपचाररत हालत में उसे खागा रजिस्ट्रार कार्यालय लेकर आया। कई कागजातों में हस्ताक्षर कराए। इसके बाद भी मुन्ना मिश्रा रुपये की मांग करता रहा। वह उसे रुपये भेजता रहा।
हालत ठीक होने पर जमीन की देखरेख को पहुंचा। जमीन पर मुन्ना मिश्रा मशीन लगाकर फसल काट रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पूछताछ पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर जमीन से भगा दिया। रजिस्ट्री कार्यालय खागा में मुआयना कराया। पता लगा कि मुन्ना मिश्रा ने कूट रचित प्रपत्र तैयार कर उसकी खरीदी जमीन का समिति के धोखे में बैनामा करा लिया है।

व्यवसाय का झांसा देकर 10 लाख रुपये भी हड़प लिया। इस साजिश में मुन्ना की पत्नी रामा देवी और बरुहा गांव का अवध किशोर भी शामिल है। फर्जी आईडी बनाकर मुन्ना धोखाधड़ी का संगठित गिरोह चलाता है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed