Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Government schools are facing shortage of principals and teachers.

Fatehpur News: प्राचार्य और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय विद्यालय

Sun, 03 May 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Government schools are facing shortage of principals and teachers.
फतेहपुर। जिले के 47 राजकीय हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेजों में शिक्षकों और प्राचार्यों की कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए संचालित इन विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मानव संसाधन का अभाव बड़ी समस्या हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 34 राजकीय हाईस्कूल और 13 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें शिक्षकों की भारी कमी है। कई विद्यालयों में केवल दो या तीन शिक्षक ही तैनात हैं। आंकड़ों के अनुसार प्राचार्य के 47 स्वीकृत पदों में 24 कार्यरत हैं और 23 पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापकों के 352 पदों के सापेक्ष 203 कार्यरत हैं और 149 पद खाली हैं। प्रवक्ताओं के 136 पदों में 85 कार्यरत हैं और 51 पद रिक्त हैं। कनिष्ठ सहायकों के 54 पदों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं, जबकि चतुर्थ श्रेणी के 120 पदों के सापेक्ष 103 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी का सीधा असर पठन-पाठन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य प्रभावी निर्णय लेने से बचते हैं, जिससे अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता पर अपेक्षित सख्ती नहीं हो पा रही है और विद्यालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed