फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goods worth Rs 10 lakh including cash stolen from the houses of two farmers

Fatehpur News: दो किसानों के घरों से नकदी समेत 10 लाख का सामान चोरी

Wed, 19 Nov 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 10 lakh including cash stolen from the houses of two farmers
बकेवर। थानाक्षेत्र के पधारा गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो किसानों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नकदी समेत करीब 10 लाख का माल पार कर दिया। वारदात का पता परिजनों को मंगलवार सुबह हुआ। पुलिस वारदातों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पधारा गांव में नहर किनारे मकान बनाकर करण पटेल परिवार समेत रहते हैं। करण ने बताया कि वह पत्नी सलोनी, बच्चे शरद, आकृति के साथ पहली मंजिल पर कमरे में सोए थे। नीचे कमरे में मां बदामा देवी सोई थीं। पत्नी सलोनी ने बताया कि करीब रात 12:30 बजे बेटी के जागने पर दूध लेने उठी थीं। एक ही कमरे में ही फ्रिज और अलमारी रखी है। इस समय तक सबकुछ ठीक था।
विज्ञापन

चोरी रात करीब एक से तीन बजे के बीच हुई। बगल की दीवार के सहारे चोर घर की पहली मंजिल पर आए और अलमारी के अंदर रखी चाभी से लॉकर खोला। चोर सोने का हार, माला, मंगलसूत्र, अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजबाली, बाला, झुमकी, जंजीर और चांदी की सात जोड़ी तोड़िया, तीन जोड़ी बड़ी तोड़िया, कमरबंद ले गए हैं। करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चोरी गांव के राजेश साहू के घर में हुई। राजेश ने बताया कि वह घर के बाहर बरामदे में और बेटी छाया कमरे में सोयी थी। पत्नी सरोज देवी मायके में भाई के तिलक में गई थी। साले का तिलक 19 नवंबर को है। राजेश ने बताया कि घर में धान बेचने से मिले 40 हजार रुपये रखे थे। चोर छत पर चढ़कर सीढि़यों के दरवाजे की कुंडी ईंट से तोड़कर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 40 हजार रुपये नकद, सोने का माला, बाला, झाला, टाॅप्स, झुमकी, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी तोड़िया ले गए। करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि वारदातों की जांच की गई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed