फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Good news: Bara's keg bridge becomes operational

खुशखबरी: चालू हो गया बारा का पीपा पुल

Sun, 08 Nov 2020 05:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Good news: Bara's keg bridge becomes operational
तिरहार में बारा घाट पर बना पीपे का पुल रविवार से चालू कर दिया गया। इस पुल का आवागमन 20 मई से बंद था। पुल बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ता था। संचालन होने से अब बेवजह की भागदौड़ पर विराम लग गया है। हालांकि अभी इस पुल से केवल चार पहिया वाहनों को ही गुजरने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन

जिले को बांदा की राह दिखाने वाला यह पुल आवागमन की दृष्टि से काफी मुफीद माना जाता है। दोनों जिलों के तमाम गांवों की जनता इसी पुल के जरिए आवाजाही करती है। बरसात के चलते पीडब्लूडी ने इसे 20 मई को बंद कर दिया था। अगर किसी को जाफरगंज से पैलानी जाना होता था उसे जोनिहा होते हुए सफर तय करना पड़ता था। चूंकि कस्बे से जोनिहा की दूरी 20 किलोमीटर है जबकि यहां बांदा जिले के पपरेंदा की दूरी 46 किलोमीटर। पपरेंदा से पैलानी की दूरी 15 किलोमीटर है। उधर, बारा घाट में बने पीपा के पुल से पैलानी का रास्ता 25 किलोमीटर का है।
विज्ञापन

वैसे तो मऊदेव से सीधे बांदा का रास्ता है जिसकी दूरी 58 किलोमीटर है लेकिन पांच महीने तक पुल टूटा रहने की वजह से यह रास्ता भी अनुपयोगी बना रहा। पीडब्लूडी ने बंद किए गए पीपे के पुल के संचालन की शनिवार की देरशाम तक कवायद की। जिसके बाद रविवार से पुल पर आवागमन शुरू हो गया। जिससे इलाकाई जनता ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी इस पुल से सिर्फ छोटे वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। पुल के मेठ बजरंगी ने बताया कि अभी कुछ काम बचा है, दो दिन बाद बड़े वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed