फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goldsmith arrested for buying stolen jewellery, 7.318 kg silver recovered

Fatehpur News: चोरी के जेवर खरीदने वाला सर्राफ गिरफ्तार, 7.318 किलो चांदी बरामद

Sun, 12 Apr 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith arrested for buying stolen jewellery, 7.318 kg silver recovered
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मंदिर से चोरी हुए आभूषण खरीदने वाले सर्राफ को चित्रकूट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खागा के सर्राफ समेत चार आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खागा के सर्राफ कामता प्रसाद मौर्य को पकड़ा गया है। वह चोरी के आभूषणों को गलाकर उनकी पहचान मिटा देता था और कम दाम में खरीदता था। पुलिस ने उसके पास से 7.318 किलोग्राम चांदी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने 19 मार्च की रात त्रिलोचनपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए थे जिन्हें बाद में सर्राफ को बेच दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय शुक्ल निवासी विनय विहार कॉलोनी थाना सिकंदरा जिला आगरा, बाबर शाह निवासी थाना मंदावर जिला बिजनौर और मोहनलाल निवासी थाना मंझनपुर जिला कौशाम्बी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चित्रकूट में धर्मशालाओं में ठहरते थे और दिन में मंदिरों की रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि चित्रकूट के साथ ही कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का भी खुलासा हो गया है। चित्रकूट पुलिस सराफ को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed