फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   golden book of records

फतेहपुरः अब गोल्डन बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज कराया नाम

Thu, 19 Mar 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
golden book of records
golden book of records - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में मुकाम बनाया है। यह पुरस्कार उन्हें चिकित्सा, समाजसेवा में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है। अभी पिछले महीने इन्हें लखनऊ में यूथ आईकान की उपाधि मिली थी। इससे पहले एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और मार्वेल्स रिकार्ड बुक ऑफ इंडिया में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

महाजरी मोहल्ले में रहने वाले डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का चयन गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के लिए होना बड़ी बात है। यह एक ऐसी पुस्तक है जो देश और दुनिया के हुनर की तफ्तीश करती है। इस बुक में उसे ही शामिल किया जाता है जिसने ऐसी कोई उपलब्धि हासिल की हो जो अद्वितीय या फिर दुनिया में पहली मर्तबा वजूद में आई हो। इस खिताब से नवाजे गए यूथ आईकान ने बताया कि गोल्डन बुक संस्था के नेशनल हेड डॉ. आलोक कुमार ने प्रमाणपत्र, स्टीकर्स और टीशर्ट मुहैया कराई है।
विज्ञापन

बकौल अनुराग, समाजसेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं। मेरा पेशा चिकित्सक का है, लिहाजा इसी के सहारे समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे खुशी है कि एक ऐसी किताब में समाहित होने का मौका मिला है जिसे पढ़ने और उसमें लिखी बातें जानने की हर किसी की तमन्ना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed