फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goddess Durga was bid farewell with a procession and teary eyes.

Fatehpur News: शोभायात्रा निकाल नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Thu, 22 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga was bid farewell with a procession and teary eyes.
फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्
फतेहपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नौ दिन तक पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन किया गया। भक्तों ने माता रानी की शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निर्धारित स्थलों पर नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं शहर के ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान से बाकरगंज, चौक से होते हुए झांकी निकाली गई।
विज्ञापन



विसर्जन से पहले निकली शोभायात्रा
धाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। क्षेत्र की करीब 97 दुर्गा प्रतिमाओं में से अधिकांश का विसर्जन सैदपुर नदी किनारे खोदे गए गड्ढों, यमुना नहर हिनौता और गांवों के तालाबों में किया गया। विसर्जन के दौरान महिला, पुरुष और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते विसर्जन स्थलों तक पहुंचे।
विज्ञापन



माता रानी के जयकारों से गूंजे मार्ग
औंग। शिवराजपुर गंगा घाट के पास भू-विसर्जन की व्यवस्था की गई। यहां बुधवार सुबह से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए 18 प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। यहां क्रेन और जेसीबी की मदद से मूर्तियों का विसर्जन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
जहानाबाद। क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित दारागंज में मंगलवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और भूत-भावन के तांडव नृत्य के साथ राम दरबार जैसे धार्मिक स्वरूपों का मंचन कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुधवार को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का रिंद नदी में विसर्जन किया।



भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के शाह ग्राम के मजरे जैतपुर स्थित श्री भैरव बाबा मंदिर मैदान में नौ दुर्गा का आयोजन किया गया। मंगलवार को मूर्ति भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने कीर्तन-भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर भैरव बाबा विकास समिति के अध्यक्ष रोशन सिंह, नीता देवी, नैन्सी, शिवम सिंह, राजा लाल, पुत्तन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

फोटो-19-औंग क्षेत्र में मातारानी को विर्जन के लिए जे जाते भक्त भू-विसर्जन स्थलों पर उमड़े श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed