फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Give reasons to two fertilizer vendors Notice

Fatehpur News: दो खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Give reasons to two fertilizer vendors Notice
फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने मंगलवार को अमौली और जहानाबाद क्षेत्र की उर्वरक एवं बीज विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के चार और बीज के आठ नमूने भरे। दो खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की। कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद और बीज के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहानाबाद स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र एवं शुभम ट्रेडर्स में रेट एवं स्टॉक बोर्ड नहीं लगा मिला। कृषकों को कैश मेमो न देने और वितरण पंजिका उपलब्ध न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि अपने प्रतिष्ठान पर उर्वरकों का रेट एवं स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। किसान विक्रय उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों के बिल अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। अनुदानित उर्वरकों का विक्रय निर्धारित दरों पर पाॅश मशीन के माध्यम से ही किसानों को उनकी खेती के अनुसार ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed