{"_id":"68c16137b24c08a6ff052398","slug":"girls-id-hacked-from-a-switched-off-mobile-number-report-filed-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1261292-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बंद पड़े मोबाइल नंबर से युवती की आईडी हैक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बंद पड़े मोबाइल नंबर से युवती की आईडी हैक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने बंद पड़े मोबाइल नंबर से युवती की जीमेल आईडी हैक कर ली। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि पुराना मोबाइल नंबर कई महीनों से रिचार्ज न होने से बंद पड़ा था। हाल ही में उसे पता चला कि उक्त नंबर किसी अन्य व्यक्ति ने अपने नाम पर चालू करवा लिया है।
22 अगस्त को उसे एक नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ, जिसमें जानकारी मिली कि उसी नंबर की मदद से उसकी जीमेल आईडी हैक कर ली गई है। साथ ही ईमेल आईडी का पासवर्ड बदल दिया गया है, जिसे दूसरे नंबर से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईडी में मौजूद निजी फोटो, कॉन्टैक्ट्स, बैंक संबंधी विवरण और अन्य संवेदनशील जानकारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मामला आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन