{"_id":"5f8346188ebc3e9be55bb1d7","slug":"girls-education-in-fatehpur-fatehpur-news-knp587897571","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को पढ़ लिखकर समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को पढ़ लिखकर समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दिया संदेश
विज्ञापन
फतेहपुर में भोले बाबा सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन हुआ। बेटियों को पढ़ लिख कर समाज में कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी ने 35 बच्चियों को चाइल्ड लाइन की ओर दिए सेनेटरी पैड बांटे। समाजसेवी बीपी पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विधि सह पर्यवेक्षाधिकारी धीरेंद्र अवस्थी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के संबंध में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाईन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव नहीं किया जाता हो, जिस समाज में समान लैंगिक अनुपात रहता होता है। वहां निरंतर खुशहाली बनी रहती है। वहीं विकास की ओर निरन्तर अग्रसर रहता है। इस मौके पर सेविका अमृता शर्मा, माया देवी, प्रिया शुक्ला, सत्यदेव, आशीष कुमार, ऋषभ त्रिपाठी मौजूद रहीं।