{"_id":"65930bda384872e15e04e2e5","slug":"girlfriend-and-family-accused-of-murder-of-young-man-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9164-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेमिका और परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेमिका और परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप
Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
- प्रेमिका के गांव में फंदे पर लटका मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। थाना क्षेत्र में रविवार को फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में उनके पिता ने कथित प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने नकदी, जेवर और मोबाइल लूट का भी आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के निवासी अंकित यादव(22) का शव रविवार रात को असोथर थाना क्षेत्र के गांव प्रेम मऊ कटरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची असोथर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सुरेश ने बताया था कि अंकित का उसी गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। रविवार को मृतक उससे मिलने उसके गांव पहुंचा था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सोमवार को मृतक के पिता हीरालाल ने गांव प्रेममऊ कटरा निवासी कथित प्रेमिका, उसकी मां, नाना और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पीड़ित ने बताया कि प्रेमिका और उसके परिजनों ने उनके बेटे की जेब में पड़े 10 हजार रुपये, एक अंगूठी, सोने की चेन और मोबाइल लूटा है। साथ ही उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
-- -- -- --