फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl students learned the tricks of mixed martial arts in the camp

Fatehpur News: शिविर में छात्राओं ने सीखे मिक्स मार्शल आर्ट के गुर

Sat, 07 Dec 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girl students learned the tricks of mixed martial arts in the camp
बिंदकी। सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वारियर स्पोर्ट्स एकेडमी ने आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया। शिविर में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने मिक्स मार्शल आर्ट के गुर सीखे।
विज्ञापन

शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकि में जैसे पंचिंग, किकिंग, ब्लॉकिंग और ग्रैपलिंग सिखाईं। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तैयारी का भी विषय है। छात्राओं को यह समझाया कि आत्मविश्वास और सतर्कता के बल पर वे किसी भी संकट का सामना कर सकती हैं। अंत में छात्राओं ने मिक्स मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया, जिस में उनका आत्मविश्वास और जोश को देखा गया। शिविर में विद्यालय की 200 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभा किया। प्रधानाचार्या अलका गौड़ ने प्रशिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर मिक्स मार्शल आर्ट कोच सौरभ कुमार, सहायक काजल यादव, स्वर्णिम सिंह, उदय, शुभम, कृष्णा आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed