फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl student missing, bicycle found in bus stand

Fatehpur News: छात्रा लापता, बस अड्डे में मिली साइकिल

Fri, 05 Jan 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl student missing, bicycle found in bus stand
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा बिंदकी कस्बे स्थित इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल गई थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता लगा कि वह स्कूल पहुंची थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं आई। कुंवरपुर रोड प्राइवेट बस स्टैंड के पास छात्रा की साइकिल खड़ी मिली। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों की आशंका पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी एक जनवरी को लापता है। पिता ने गांव के मोहित कुमार दुबे ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

------
युवती के अपहरण की रिपोर्ट
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती मंगलवार रात परिवार के साथ सो रही थी। सुबह वह बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों ने खोजबीन की। खोजबीन के बाद युवती की मां ने जाफरगंज निवासी राकेश बाल्मीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि राकेश पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। उसको बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। घर से पुत्री नकदी व जेवर भी ले गई है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed