फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl and woman killed and body thrown in drain behind bushes

Fatehpur News: बच्ची व महिला की हत्या कर झाड़ियों के पीछे नाले में फेंका शव

Tue, 22 Oct 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Girl and woman killed and body thrown in drain behind bushes
अल्लीपुर (फतेहपुर)। बच्ची व महिला की हत्या कर झाड़ियों के पीछे नाले में फेंके शव सोमवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किए। दोहरे हत्याकांड की खबर से इलाकाई लोगों में सनसनी फैल गई। महिला और बच्ची के बीच मां-बेटी का रिश्ता माना जा रहा है। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों की हत्या धारदार हथियार से मानी जा रही है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव के सगे भाई सुरेंद्र और वीरेंद्र पासवान के रोड किनारे खेत हैं। खेत के बगल में नाला व झाड़ियां हैं। धान काटने गए ग्रामीणों ने नाले में शाम करीब सात बजे शवों को देखा। बाजापुर गांव कैंची मोड़ से बिंदकी मुगलमार्ग पड़ता है। मलवां पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने शवों को नाले से निकलवाया। महिला की उम्र करीब 25 साल और बच्ची की एक साल है। महिला नीले रंग की साड़ी व सैंडिल और बच्ची सफेद फ्राक पहने थी। बच्ची के गले व महिला के शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। महिला का शव फूल चुका था। इसी वजह से कोई जाहिरा चोट नहीं दिखी। फोरेंसिक टीम ने दोनों के बालों व आसपास की मिट्टी का सैंपल लिया है। कयास लगाए गए महिला व बच्ची का कहीं से अपहरण किया गया। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई। बच्ची को भी कातिलों ने मारने के बाद शवों को झाड़ियों के पीछे नाले में फेंक दिया। देर रात एसपी धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाया गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव करीब दो दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं मेले से तो गायब नहीं हुई थी महिला व बच्ची
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव से बरामद महिला व बच्ची के शवों के मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। शव रोड किनारे मिले हैं। उनकी हत्या रोड पर नहीं की जा सकती है। बाहरी व्यक्ति गांव के अंदर घुसने के बाद खेत तक नहीं पहुंच सकता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि हत्या कहीं और गई। उसके बाद शवों को फेंका गया है। शवों के बरामद स्थल से तीन किलोमीटर दूर कुंवरपुर गांव है। इस गांव में शुक्रवार रात वार्षिक बड़ा मेला था। महिला व बच्ची के मेले से ही गुम होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव भी दो से तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस मेले में लगे कैमरों की जांच में भी जुटी है। इसके अलावा कानपुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर कैंची मोड़ करीब दो किलोमीटर दूर है। बांदा-कानपुर हाईवे मार्ग पर बिंदकी करीब आठ किलोमीटर दूर है। इन हालातों में शव कहीं से भी लाकर फेंके जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed