{"_id":"61156fb68ebc3e798d667c11","slug":"ghotala-fatehpur-news-fatehpur-news-knp645917278","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक लाभ योजना पर डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक लाभ योजना पर डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
फतेहपुर। पारिवारिक लाभ योजना पर जांच का ग्रहण लग गया है। कानपुर जनपद में योजना में पकड़ी गई गड़बड़ी के बाद शासन ने सभी जिलों में योजना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने जनपद में योजना के लाभार्थियों की पड़ताल करने के आदेेश दिए हैं। डीएम ने तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
पारिवारिक लाभ योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने गत वर्ष जिलेभर के 2151 लोगों को लाभ दिया है। प्रत्येक परिवार के मुखिया के निधन पर पात्रता के आधार पर 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इन परिवारों को छह करोड़ 53 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।
अब समाज कल्याण विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने इन सभी लोगों की जांच कराने का पत्र लिखा है। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने खागा, बिंदकी और फतेहपुर तहसील के एसडीएम को योजना का लाभ पा चुके लोगों की हकीकत पता करने के निर्देश दिए हैं। इस मसले पर समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र का कहना है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। योजना के तहत पात्रता की पुष्टि कर लेने के बाद ही लाभ दिया जाता है।