{"_id":"66b3d2f77557e0f2d10da4a4","slug":"ghazipur-feeder-closed-population-of-five-thousand-affected-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119235-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गाजीपुर फीडर बंद, पांच हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गाजीपुर फीडर बंद, पांच हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
असोथर। उपकेंद्र का गाजीपुर फीडर पांच दिन से बंद है। इससे करीब छह गांवों की पांच हजार आबादी प्रभावित है।
पांच दिन पहले तेज हवा से गाजीपुर फीडर के तीन पोल टूट कर गिर गए थे, जो पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं लग पाए। इससे गाजीपुर फीडर में पड़ने वाले गांव खदरहा, बेरुई, जमलामऊ, कंधिया, बेसडी, बहादुरपुर, गढ़ूपुर में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। कारखाने बंद हैं। सिचाई के अभाव में धान की फसल बर्बाद हो रही है।
किसान राजू तिवारी, राकेश चौहान, ललित कुमार सैनी, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, राजकुमार यादव ने बताया कि पांच दिन से बिजली आने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। नलकूप न चलने से धान की फसल सूख रही है। अवर अभियंता कमल कुमार ने बताया कि पोल लगा दिए गए हैं। बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।