फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Get savvy with husband killed

प्रेमी संग मिल पति को मौत के घाट उतारा

Sun, 13 Sep 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Get savvy with husband killed

विवाहिता ने प्रेमी संग मिल पति को मौत के घाट उतार दिया। शव बोरे में भरकर खेत में दफना दिया गया। शनिवार को दुर्गंध उठने के बाद हुई खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की। पुलिस ने जांच के लिए डीएनए सेंपल लिए हैं। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामविशाल यादव (48) घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर 21 अगस्त की शाम निकला, लेकिन लौट कर नहीं आया। रामविशाल के छोटे भाई रामेश्वर ने काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को पास ही स्थित खेत में दुर्गंध उठने पर कुत्तों का झुंड पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर शव बाहर निकलवाया। मौके पर चप्पल, अंडरवियर, हाफ सदरी आदि बरामद हुई, जिसे रामेश्वर ने अपने भाई की होने की बात बताई। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी और परिवार के ही चुन्नू के बीच अवैध संबंध थे। रामविशाल इसका विरोध करता था। इस वहज से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी बच्चों के साथ भाग निकली। पुलिस ने जाल बिछाया और खनसेनपुर गांव के पास उसे धर दबोचा। पुलिस थाने में महिला से पूछताछ कर रही है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि कंकाल हालत में बरामद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए जांच कराई जाएगी। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रपंच में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed