{"_id":"685af70fa992b79e06009c67","slug":"gen-maries-admitting-to-loo-ward-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-136177-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लू वार्ड में भर्ती हो रहे जनरल मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लू वार्ड में भर्ती हो रहे जनरल मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के लू वार्ड में अन्य मरीज भर्ती हो रहे हैं। अधिकारियों के रिश्तेदार बताकर अस्पताल स्टाफ लू वार्ड में जनरल मरीजों को भर्ती कर एसी की सुविधा दे रहा है। मंगलवार को तीन घायल मरीज भर्ती हैं और उनके तीमारदार एसी का आनंद ले रहे हैं।
जिला अस्पताल में लू रोगियों को भर्ती करने के लिए छह बेड का एक वार्ड बनाया गया है। इसमें एसी आदि की सुविधाओं हैं। लू वार्ड में जनरल मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। पूछने पर स्टाफ ने अधिकारियों का रिश्तेदार बताया है। मंगलवार को तीन मरीज लू वार्ड में भर्ती हैं। इनमें एक मरीज को ब्लड चढ़ रहा है, जबकि दो घायल मरीज भर्ती हैं। तीमारदारों से पूरा वार्ड खचाखच भरा है। खाली बेडों पर तीमारदार एसी का आनंद लेते नजर आए।
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि लू वार्ड में जनरल मरीज भर्ती करना प्रतिबंधित है। अगर जनरल मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, तो अगले कार्यदिवस पर जांच की जाएगी। लू वार्ड में मरीज भर्ती मिलने पर स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होगी।