फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gas Rifiling featured on bases

गैस रीफिलिंग के अड्डों पर छापा

Thu, 29 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gas Rifiling featured on bases

पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करके गैस रिफलिंग

विज्ञापन
करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने मौके से तीन भरे और एक खाली सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

शहर और ग्रामीणांचलों में गैस रिफलिंग का धंधा फल फूल रहा है। रसोई गैस की कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक रामचंद्र, पूर्ति निरीक्षक लालजी पाल, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने आवास विकास तिराहे पर गैस रिफलिंग की दुकान में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने धंधे में लिप्त ललौली निवासी छोटू को पकड़ा और मौके से तीन भरे और एक खाली सिलेंडर, रिफलिंग की मशीन को कब्जे ले लिया।

पूर्ति निरीक्षक रामचंद्र ने बताया कि रिफलिंग का काम करने वाले के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ छापेमारी का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed