फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Garji Bakiu opposed to agricultural legislation

कृषि कानून के विरोध में गरजी भाकियू

Tue, 22 Dec 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Garji Bakiu opposed to agricultural legislation
नहर कालोनी में मासिक बैठक करते भाकियू के किसान - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भाकियू की नहर कालोनी में मासिक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों से एकजुट होने की अपील की। इसके लिए दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया। किसानों ने बिचौलियों से सरकारी धान खरीद के लक्ष्य को पूरा करने और नहर में पानी न आने से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों से किसानों को बंधुवा मजदूर बनाने का काम किया जा रहा है। यह सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन में जिले के किसान भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। इसके लिए भाकियू के पदाधिकारी अपने-अपने तहसील से किसानों को लेकर दिल्ली के भाकियू प्रदर्शन में पहुंचेंगे। नागेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी अपने लक्ष्य को बिचौलियों से मिल कर पूरा कर रहे हैं। इस समय गेहूं की सिंचाई का समय है, लेकिन नहरें सूखी पड़ी हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह, मुन्ना सेठ, अंगद सिंह, बउवन शुक्ला, भानू पटेल, जयसिंह, लक्ष्मीचंद्र, बृजकिशोर अवस्थी, अनूप सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed