फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganpati went, Matarani came...but the potholes on the road remained unfilled.

Fatehpur News: गणपति गए, मातारानी आईं...पर नहीं भरे सड़क के गड्ढे

Sat, 20 Sep 2025 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ganpati went, Matarani came...but the potholes on the road remained unfilled.
फोटो-15-बदतर हालत में नौबस्ता मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
खागा। नौबस्ता मार्ग की बदहाली अब त्योहारों की आस्था पर भारी पड़ने लगी है। सावन में कांवड़ियों और गणेश प्रतिमाओं के बाद अब नवरात्र की प्रतिमाएं भी इसी उखड़ी सड़क से होकर पंडालों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विसर्जन के समय भी यही रास्ता इस्तेमाल होगा, लेकिन प्रशासन बेखबर है।
विज्ञापन

करीब एक साल से खागा से आठ किमी दूर तक यह मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है। बाइक चलाना मुश्किल हो गया है। बड़े वाहन चालकों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। नयापुरवा के मूर्तिकार दुर्गेश कुमार ने बताया कि उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण प्रतिमाएं खंडित होने का खतरा बना रहता है। प्रतिमाएं पिकअप, टैक्टर और डीसीएम से हिचकोले खाते हुए जाएगी।
विज्ञापन


खागा रामलीला कमेटी अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि दशहरे पर लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन खराब सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी। त्योहार सिर पर हैं, मगर मरम्मत की कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed