{"_id":"60d762328ebc3e6ef9051995","slug":"ganga-water-is-leading-towards-danger-point-fatehpur-news-knp63663982","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
फतेहपुर। पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.570 मीटर नीचे बह रहा है। बीते 24 घंटे में 550 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार भिटौरा में 99.299 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया। प्रशासन ने गंगा कटरी क्षेत्र के 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि बनाई गई 38 बाढ़ चौकियों में कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है।
बिंदकी तहसील में गलाथा, कौड़िया, छिवली, अभयपुर, मानिकपुर, शिवराजपुर, सगुनापुर, दमौती खेड़ा, जाड़े का पुरवा, थानपुर, गुनीर, मवइया, मदोकीपुर, कोटिया गांवों में लोग हर दिन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर लगाए हैं। इन गांवों के बहुत से किसानों ने गंगा कटरी में सब्जी की फसल भी तैयार की है, लगातार जलस्तर बढ़ने से सब्जी की फसलें डूब गई हैं। पानी बढ़ने से गंगा नदी की तरफ लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम बिंदकी विजय शंकर तिवारी व एसडीएम सदर प्रमोद झा ने गंगा किनारे का दौरा कर स्थिति नियंत्रण के लिए काम शुरू कर दिया है।
बाढ़ से बीमारी न फैले, इसके लिए बाढ़ नियंत्रण चौकियों में लगाई गईं स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सीएमओ डा. गोपाल माहेश्वरी ने गांवों में बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गंगा नदी में बाढ़ आते ही जिले की पांडु नदी उफनाने लगी है। गंगा का पानी पांडु नदी में जाने लगा है। नदी का बहाव थम सा गया है। पांडु नदी किनारे बसे गांव के लोगों में बाढ़ की दहशत बनी है।
नदी का नाम---- खतरे का निशान----- जल स्तर
गंगा नदी-------- 100.860 मीटर---- 99.299 मीटर
यमुना नदी------100.00 मीटर------83.79 मीटर