फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   gang rape incident, three people were hekd accused, police is looking for them

सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपियों के खिलाफ तरमीम हुआ मुकदमा

Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
gang rape incident, three people were hekd accused, police is looking for them
फतेहपुर। विधायक आवास में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने तीन को सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बनाया है और इनकी तलाश में छापेमारी शुरू की है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस की अभी तक की जांच में विधायक आवास में घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र की एक किशोरी (12) कक्षा छह की छात्रा है। किशोरी 10 जून की सुबह जंगल जाते समय गायब हो गई। वह 13 जून को अंदौली से बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपी संदीप और राहुल कश्यप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 22 जून को किशोरी के पिता ने
विज्ञापन

एसपी से शिकायत की थी कि पुलिस ने दबाव में बयान लिए हैं। इस दौरान किशोरी के पिता का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने बीजेपी के अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बबलू के आवास में दुष्कर्म होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस पर आरोप लगाए कि विधायक के करीबी शुभम का नाम मुकदमे से दूर रखा गया। मामला गरमाने के बाद एसपी के आदेश पर गाजीपुर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संदीप, राहुल और शुभम गुप्ता के
खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया अपहरण के मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी शुभम गुप्ता का भी नाम शामिल किया गया है। घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
विधायक के घर दुष्कर्म के आरोप को लेकर राजनीति कटाक्ष होना शुरू हो गया है। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटलपाल ने ट्वीट करते इस कृत्य को निंदनीय बताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है हैवानियत और क्रूरता की सारी हदें पार दी हैं। भाजपा विधायक के बंगले पर 12 साल
की बच्ची से तीन दिन तक गैंगरेप किया गया। बच्ची के पिता दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने इस ट्वीट को सीएम योगी के साथ टैग करते हुए कोट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है इस बच्ची को न्याय कब मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि पार्टी ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। पार्टी के निर्देश पर कांग्रेसी पीड़िता से मिलने उसके घर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसकी लड़ाई लड़ेगी।
सपा प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह साजन का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें वह कह रहे हैं कि ‘फतेहपुर की घटना ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को शर्मशार किया है। नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना वह भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक के आवास पर घटित होती है।’ जिलाध्यक्ष

विपिन सिंह यादव ने बताया कि वह लोग पीड़िता के घर जाएंगे और उसकी हर संभव मदद करेंगे। उधर, गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संतोष द्विवेदी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को इस प्रकरण से अवगत कराया था। उन्होंने इस मुद्दे पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सपा नेताओं को एकजुट होकर आगे आने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed