{"_id":"66d8ce5df4b7bee6da07419a","slug":"gang-chart-is-being-prepared-on-mahathug-rajesh-history-sheet-will-be-opened-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120701-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महाठग राजेश पर गैंग चार्ट हो रहा तैयार, खुलेगी हिस्ट्रशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महाठग राजेश पर गैंग चार्ट हो रहा तैयार, खुलेगी हिस्ट्रशीट
विज्ञापन
फतेहपुर। खजुरिहापुर गांव के महाठग राजेश मौर्या व उसके साथियों का एसपी के आदेश पर सुल्तानपुर घोष पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार करना चालू किया है। पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोलने जा रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर निवासी राजेश मौर्या के भाइयों व करीबियों ने 2016 में लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। हमारा मिशन चिटफंड कंपनी के जरिए बेरोजगार, नवयुवकों, किसानों से करीब साढ़े तीन करोड़ की ठगी की थी। धोखाधड़ी में प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी के निवेशकों की रकम डूबी थी। महाठग सरदार के वेश में एसटीएफ व घोष पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो माह पहले पकड़ा गया है। महाठग के खिलाफ जिले के अलावा कई जनपदों में धोखाधड़ी के 10 से अधिक मुकदमे हैं। महाठग के गैंग में करीब 15 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी को चिन्हित करना शुरू किया है। हालांकि पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपियों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोल रही है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महाठग गिरोह का गैंगचार्ट तैयार किया जा रहा है। उसकी संपत्तियां भी खंगाली जा रही हैं। महाठग की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।