फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganesh idol immersion clashed two sides on the way, six injured in stone pelting

Fatehpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन रास्ते में दो पक्ष भिड़े,पथराव में छह घायल

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idol immersion clashed two sides on the way, six injured in stone pelting
विजयीपुर। नरैनी गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरूवार दोपहर रास्ते में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा और पथराव किया। दोनों पक्ष से छह लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। मौके पर कई घंटे फोर्स तैनात रहा है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के नरैनी गांव निवासी रवि यादव समेत समिति की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु नौबस्ता गंगा घाट जा रहे थे। डीजे पर डांस करते लोग गांव के बाहर पहुंचे। गांव के बाहर कल्लू दुबे, राजू, नरिंदा दुबे, पुच्ची, रोहित दुबे समेत कई लोग विसर्जन रास्ते पर खड़े थे।
विज्ञापन

प्रतिमा के पीछे गांव के श्रीराम, लवकुश, गोलू मौर्य, सुदीप, ऋषभ लोग डांस करते पहुंचे। रास्ते किनारे खड़े कल्लू पक्ष ने विसर्जन करने जा रहे लोगों पर नाचने पर कमेंट किया। दोनों पक्ष में गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही पलों में मारपीट और पथराव चालू हो गया। एक पक्ष के रोहित दुबे, रमाकांत और दूसरे पक्ष से सुदीप, गोलू मौर्या, ऋषभ मौर्य, श्रीराम को चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed