फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Funeral after assurance of financial help and job

Fatehpur News: होली पर शुगर फ्री गुझिया की बढ़ी मांग, नमकीन दुकानों पर भी रौनक

Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Funeral after assurance of financial help and job
फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद
फतेहपुर। होली पर गुझिया की मिठास का आनंद कुछ अलग ही है। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच भी होली की मिठाई गुझिया की अलग पहचान बरकरार है। इस बार मिठाई विक्रेताओं ने शुगर फ्री गुझिया भी तैयार की हैं जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए खास विकल्प बनी है। अधिकांश घरों में लोग स्वयं शुद्ध खोया तैयार कर रहे हैं ताकि मिलावटी मिठाइयों से बचा जा सके और त्योहार की शुद्धता बनी रहे।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता राधारमण द्विवेदी ने बताया कि सामान्य गुझिया 750 रुपये प्रति किलो और शुगर फ्री गुझिया 1000 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। प्रत्येक दिन केवल 30 किलोग्राम गुझिया ही तैयार की जाती है। खोया बाजार से मंगवाने के बजाय वे स्वयं शुद्ध खोया तैयार करते हैं और ग्राहकों को तीन से चार दिन की शुद्धता की गारंटी भी दी जाती है।
विज्ञापन

लोगों के विश्वास और संतोष के कारण ही उनका नाम मिठाई विक्रेताओं में प्रतिष्ठित बन गया है। त्योहार की तैयारियों को देखते हुए बाजारों में रंग, पिचकारी, फॉग सिलिंडर और मुखौटों की दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा पापड़, चिप्स, नमकीन और मठरी की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। लोग पूरे उत्साह के साथ खरीदारी में जुटे हैं और हर दुकान पर त्योहारी माहौल साफ दिखाई दे रहा है। इस तरह होली का उल्लास और गुझिया की मिठास दोनों ही इस बार अपने चरम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल रंग की बढ़ी मांग
होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजार में होली का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। होली को लेकर लोग रंग के साथ ही पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। फॉग सिलिंडर, हर्बल रंग, गुलाल, अबीर सहित विभिन्न पिचकारी के साथ ही मुखौटों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है। बाजार में लोग रंगों के साथ ही कपड़ों आदि की बिक्री कर रहे हैं। रंग विक्रेता आशीष ने बताया कि वह रंग, पिचकारी का फुटकर व थोक का कार्य करते हैं। वर्तमान में लोग हर्बल रंग की मांग कर रहे हैं। महक वाले स्प्रे व गुलाल की बाजार में ज्यादा मांग बढ़ी है।


चौराहों पर सजाए जा रहे होलिका स्थल
होली को लेकर होलिका दहन स्थल पर सजावट का कार्य शुरू करा दिया गया है। होलिका दहन स्थलों पर लकड़ी आदि भी एकत्र की जा चुकी है। अब तक शहर में सिविल लाइंस स्थित शास्त्री चौराहा पर सजी होलिका सबसे अलग दिख रही है। चौराहे को झालरों से सजाया जा रहा है। वार्ड सभासद विनय तिवारी ने बताया कि दो मार्च शाम सात बजे नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगा। इसमें बच्चे प्रतिभाग करेंगे। आबूनगर, चौक बाजार जाने वाले मार्ग किनारे सहित अन्य स्थानों पर लकड़ी आदि एकत्र कर होलिका को सजाने की तैयारी की जा रही है।

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

फोटो-30-सिविल लाईन में सजी होलिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed