{"_id":"63bc6931f2a73d435c15b029","slug":"funding-to-world-vision-organization-from-delhi-and-chennai-as-well-fatehpur-news-knp7379692156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वर्ल्ड विजन में चेन्नई और दिल्ली कार्यालय से फंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वर्ल्ड विजन में चेन्नई और दिल्ली कार्यालय से फंडिंग
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण मामले में पुलिस की जांच के दायरे में आई संस्था वर्ल्ड विजन के कार्यक्रम प्रबंधक (प्रोग्राम मैनेजर) ने सोमवार को पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने धर्मांतरण और फंडिंग समेत 11 बिंदुओं में पूछताछ की। सामने आया कि संस्था का वित्तीय लेनदेन दिल्ली और चेन्नई से भी होता है।
पुलिस ने वर्ल्ड विजन कार्यालय की तलाशी भी ली, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी।
सदर कोतवाली के हरिहरगंज स्थित इवेंजिलिकल चर्च में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में वर्ल्ड विजन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर एसडी राव और तैनात आठ कर्मियों को पुलिस ने नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। करीब एक माह बाद सोमवार को एसडी राव बयान दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। एसडी राव मूल रूप से आंध्रप्रदेश विशाखापट्टनम सिरवाकोलम दरमतरम के रहने वाले हैं। विवेचक अमित मिश्रा की पूछताछ में राव ने बताया कि संस्था सामाजिक और विकास के कार्य करती है।
स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर संस्था ने हसवा ब्लॉक के 31 गांव गोद ले रखे हैं। चेन्नई की संस्था ब्रिटिश काल से काम कर रही है। फतेहपुर में संस्था 2008 में आई थी। संस्था का प्रधान कार्यालय दिल्ली है। वित्तीय लेनदेन दिल्ली और चेन्नई से होता है। उन्हें संस्था से 50 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। बाकी कर्मचारियों को 30 से 35 हजार तनख्वाह मिलती है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्यालय का कोर्ट से जारी सर्च वारंट प्रोग्राम मैनेजर राव और उनके अधिवक्ता लक्ष्मण त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन
उनकी सहमति के बाद कार्यालय का ताला तोड़ा गया। कुछ अभिलेखों की जांच की गई। राव ने पुलिस को बताया कि बाकी अभिलेख अलमारी के अंदर लॉकर में हैं। लॉकर की चाबी आगरा गए कर्मी के पास है। पुलिस कर्मचारी से मोबाइल पर बातचीत की और दो दिन में फतेहपुर बुलाया है। विवेचक ने बताया कि संस्था के अन्य कर्मचारियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
इवेंजिलिकल चर्च ऑफ इंडिया के लीगल ऑफिसर जे. एडविन वेसली की ओर से प्रमुख सचिव गृह को शिकायती पत्र दिया गया है। सामूहिक धर्मांतरण के मामले में मुकदमे के वादी विहिप कार्यकर्ता हिमांशू दीक्षित समेत 15 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। बताया कि इन लोगों ने चर्च में आकर हंगामा किया, जिससे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मना करने पर गाली गलौज, मारपीट की गई। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह के पत्र के अनुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज नैनी के स्थित सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के चांसलर, वाइस चांसलर और प्रशासनिक निदेशक, बिशप को धारा 41 की नोटिस देकर पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। निदेशक ने बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट में अग्रिम जमानत डाली थी। कोर्ट में नौ जनवरी को अग्रिम जमानत पर सुनवाई तय थी। अवकाश में के चलते सुनवाई टली है। निदेशक के अधिवक्ता चार्ली प्रकाश ने बताया कि अग्रिम जमानत पर 11 जनवरी को कोर्ट सुनवाई करेगा।