फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraudster arrested for swapping cards at ATMs; seven accomplices remain at large.

Fatehpur News: एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, सात साथी गिरफ्त से दूर

Sat, 25 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for swapping cards at ATMs; seven accomplices remain at large.
फोटो-40-खागा कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
खागा। एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरोह के सात अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पूरेखसुई मोहनगंज निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू डॉन (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3,200 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, पांच डेबिट कार्ड और एक माइक्रो सिम बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह में शामिल सत्यम सिंह, मनीष सोनी, कपिल वर्मा, दीपक सिंह, सुरेन्द्र चौहान, मनीष सिंह और राहुल पाल के नाम बताए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला निवासी सुखबीर 16 जून को खागा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे थे। यहां मौजूद दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। रुपये न निकलने पर वह लौट गए जिसके बाद आरोपियों ने कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 24,500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राधानगर थाना क्षेत्र के बिलारीमऊ गांव निवासी अमित कुमार पांडेय आठ जून को राधानगर चौराहे स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। वहां एक युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। बदले गए कार्ड पर फरदीन अबरार खान का नाम दर्ज था। कुछ देर बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने बताया कि गिरोह के सदस्य मदद के बहाने एटीएम पर आने वाले लोगों का पिन देख लेते हैं और कार्ड बदल देते हैं। इसके बाद दूसरे एटीएम से रुपये निकालकर आपस में बांट लेते हैं। वारदात के लिए चार से पांच सदस्य एक साथ कार से विभिन्न स्थानों के एटीएम की रेकी करते हैं।

पिन देखने के बाद मशीन खराब होने का झांसा देकर खाताधारक को वहां से भेज देते हैं। आरोपी ने बताया कि राधानगर की वारदात में उसे पांच हजार और खागा की घटना में छह हजार रुपये हिस्सा मिला था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी ने खागा और राधानगर की दोनों घटनाएं स्वीकार की हैं। उसके खिलाफ पहले से धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed