फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fraud,woman,fathepur news,get a coloney,pretending

कालोनी का झांसा देकर महिला से ठगी .

Sun, 31 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
fraud,woman,fathepur news,get a coloney,pretending
थरियांव थाने में खड़ी पीड़ित महिला सावित्री देवी, बेटी सोनी व साथ में भाई - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। कालोनी दिलाने का झांसा देकर एक महिला को ठगों ने अपना शिकार बना लिया। महिला ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव की सावित्री देवी पत्नी घूरे लाल पासवान ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर 24 जनवरी को फोन आया था।
फोन करने वाले ने उससे कालोनी के बारे में पूछताछ की। महिला ने कालोनी मिलने से मना किया। तो फोन करने वाले व्यक्ति ने एक बैंक खाते का नंबर भेजा।
उसने कहा कि खाते में 24 हजार 500 रुपये डलवाने पर कालोनी के लिए उसे साढ़े तीन लाख रुपये मिल जाएंगे। यह सुनकर उसके मन में लालच आ गया।
उसने पड़ोसी से 25 हजार कर्ज लेकर ठग के खाते में पहली बार 5 हजार और दूसरी बार में 15 हजार रुपये जमा कराए।
इसके कुछ दिन बाद फोन करने वाले ने दूसरा खाता नंबर दिया। उस खाते में 4 हजार 250 रुपये जमा कराए। उसके बाद महिला को अपना खाता बंद कराने की सलाह दी।
इस पर उसने खाता बंद करा दिया। यह करने के बाद भी उसके खाते में कालोनी का पैसा नहीं आया, तो उसने उस नंबर पर फोन किया, तो सामने से बोल रहे व्यक्ति ने उसे गालियां दी। थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed