फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of 5 Lakhs Committed Against Village Head's Brother

Fatehpur News: प्रधान के भाई से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 5 Lakhs Committed Against Village Head's Brother
फतेहपुर। हथगाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रधान और बीजेपी नेता के भाई से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरी निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि वह मुंबई में कारोबार करता है। भाई रजनीश उर्फ राजन जायसवाल गांव के प्रधान और बीजेपी नेता हैं। असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव के प्रदीप जायसवाल के साथ मुंबई में पांच लाख रुपये लगाकर राशन की दुकान साझेदारी में खोली थी। दुकान पर बैठने के एवज में अनिल प्रदीप को 10 हजार रुपये देता था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदीप ने डेढ़ लाख रुपये और लिए। अगस्त 2025 में अनिल गांव आया तब प्रदीप ने लड़के के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये और लिए। इस तरह प्रदीप जयसवाल ने कुल पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पैसे मांगने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फर्जी आरोप लगाकर फेसबुक पर पोस्ट वायरल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुनवाई नहीं करने पर अनिल ने कोर्ट में गुहार लगाई। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed