{"_id":"64cc07507b71421f7d0f91e4","slug":"fraud-of-120-lakh-on-the-pretext-of-job-abroad-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-1672-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी
Fri, 04 Aug 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
जाफरगंज। सउदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख 20 हजार रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी चालू की है।
बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी अतुल ने एफआईआर में बताया कि दो साल पहले जाफरगंज के दलेलखेड़ा निवासी अबाद ने सउदी अरब में लोगों से पहचान होना बताया था। सउदी से नौकरी का वीजा मंगवाने का झांसा दिया था। इसके एवज में एक लाख 20 हजार रुपये खर्च होना बताया। उसने कुछ रुपये अबाद के खाते और बाकी नकद दिया था। रुपये लेने के बाद अबाद उसे टरकाने लगा। नौकरी का वीजा न आने पर रुपये लौटाने की बात कही। कुछ दिन पहले रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। रुपये मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि कई लोगों से आरोपी ने धोखाधड़ी की है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।