{"_id":"5f8da1808ebc3e9bb80b9960","slug":"fraud-fatehpur-news-knp589375756","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नहीं मिले 100 शौचालय, प्रधान व सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नहीं मिले 100 शौचालय, प्रधान व सचिव को नोटिस
विज्ञापन
विजयीपुर। धाता ब्लॉक के तुलसीपुर गांव में शौचालयों की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में 100 शौचालयों का कोई पता ही नहीं चला। जबकि इनकी धनराशि खाते से निकाली जा चुकी है। बीडीओ ने प्रधान व सचिव को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने एक ही शौचालय को अलग-अलग लाभार्थियों के नाम दिखाकर रुपया निकालने और 14वें व राज्यवित्त से फर्जी कार्य का भुगतान कराने, मॉडल शौचालय मानक विहीन बनाने की ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। बीडीओ ने एडीओ पंचायत और एडीओ आईएसबी के नेतृत्व में टीम बनाकर शौचालयों का स्थलीय सत्यापन कराया।
स्थलीय सत्यापन में 100 शौचालय मिले ही नहीं, लेकिन उनकी धनराशि खाते से निकाली जा चुकी है। आधा सैकड़ा शौचालय अधूरे मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ मुकेश कुमार ने प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान और सचिव को 15 दिन में शौचालय निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद फिर से स्थलीय सत्यापन होगा। अगर मौके पर शौचालय पूर्ण नहीं पाए जाते तो प्रधान और सचिव से रिकवरी कराई जाएगी।